पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, कांग्रेस सपना देखना बंद करे और 5 साल इंतजार करे
देश में एनडीए की सरकार बनने के बाद भी कांग्रेस नेताओं को यह उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की तरफ एक बार फिर से अपना रूख करेंगे और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी। इसे लेकर जब सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपना देखना बंद करे और 5 साल इंतजार करे।