पटना ग्रामीण: पटना प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर राजधानी में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर राजधानी पटना में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को आयकर गोलम्बर रोड के दोनों तरफ, राजाबाजार होते हुए रूपसपुर पुल तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।