पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स के अधिकारी से हुई सोने की चेन की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
पटना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वरीय कर सहायक मनोज झा से सोने की चेन की छिनतई हुई है। चेन छीनने के बाद ऑटो सवार बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें बाहर कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखनाथ लेन का है, जहां ऑटो गैंग के सदस्यों ने आज घटना को अंजाम दिया है। पूरी वारदात घटनास्थल से कुछ दूर पर लगे CCTV में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।