कतरीसराय: कतरीसराय थाने में कतरी पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उदय कुमार सिंह, उनके दो पुत्र और सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कतरीसराय थाना में शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे कतरी पैक्स अध्यक्ष उदय कुमार सिंह समेत उनके दो पुत्र व सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि यह प्राथमिकी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने दर्ज करायी है.