कतरीसराय: कतरीसराय थाने का जनता दरबार शनिवार को स्थगित
कतरीसराय थाना में शनिवार को लगने वाला जनता दरबार को अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने शनिवार की दोपहर 2.20 बजे यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन के लिये शनिवार को कतरीसराय थाना में जनता दरबार लगाया जाता है और इस दौरान पहुंचे फरियादियों के आवेदन लिये जाते हैं.