आंवला: आंवला तहसील के ग्राम बरा सिरसा की महिलाओं ने सचिव पर अभद्रता करने का लगाया आरोप, एसडीएम से शिकायत
आंवला तहसील क्षेत्र के बरा सिरसा की महिलाओं ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया बीते रोज में अपने समूह के अन्य सदस्यों के साथ ब्लॉक मझगवां में राशन कार्ड पर मोहर लगवाने हेतु सचिव के पास गए तो उन्होंने कहा बैठ जाओ थोड़ी देर के बाद मोहर व हस्ताक्षर कर दूंगा। आरोप है करीब एक घंटा बैठने के बाद हम लोगों ने उनसे कहा तो सचिव गुस्से में आकर गलत भाषा का प्रयोग करने लगे।