आंवला: आंवला में दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
आंवला में मोहल्ला खेड़ा निवासी अमित शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला एन राम को सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया अमित शर्मा और उसके भाई सुमित शर्मा के विरुद्ध एक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जोकि राजनैतिक दबाव तथा षड्यंत्र के तहत दर्ज किया गया है।