आंवला: आंवला के रसूलपुर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट मां बेटे हुए घायल पुलिस से शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी गोविंद और उसकी मां सोमवती ने थाना आंवला पहुंचकर पुलिस को बताया मामूली बात को लेकर विपक्षी गाली गलौज करने लगे जब गाली देने का विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया और हम दोनों मां बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों के आधार पर घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुटी।