आंवला: आंवला में भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट, पुलिस से शिकायत वीडियो हुआ वायरल
आंवला के भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बीती देर रात्रि खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी विपक्षीगण मेरे घर पर आ धमके और आते ही जानलेवा हमला करते हुए बोले घेर लो और पकड़ कर ले चलो, बुरी तरह पीटने लगे और एक ने तमंचे से फायर कर दिया जोकि मिस हो गया।