आंवला: तहसील सभागार में एसडीएम ने दैवीय आपदा के अंतर्गत घटित घटनाओं से पीड़ित लोगों को धनराशि का किया वितरण
आंवला क्षेत्र में दैवीय आपदा के अंतर्गत कई घटनाएं घटित हुई थी जिसमें दैवीय आपदा के अंतर्गत घटित हुई घटनाओं के पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत धनराशि का आवंटन उनके बैंक खातों में किया गया। इस दौरान दैवीय आपदा में पीड़ित 17 घटनाओं की धनराशि बैंक खाते में तत्काल भेज दी गई है।