प्रतापगढ़: रूपापुर गांव के युवक ने बेल्हा देवी ऑटोमोबाइल शोरूम के स्वामी पर गंभीर आरोप लगाया, की शिकायत
रूपापुर निवासी प्रदीप शर्मा ने बुधवार शाम 4 बजे पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की बेल्हा देवी ऑटोमोबाइल से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बुक की थी और 50,000 रुपये की बुकिंग राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। लेकिन परिवार में हुई मौत के कारण गाड़ी लेने में असमर्थ हो गए। जब उन्होंने बुकिंग की राशि वापस मांगी, तो शोरूम के स्वामी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया।