प्रतापगढ़: बिहारगंज बाजार में हुई फायरिंग की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस ने चमरौधा पुल से किया गिरफ्तार
बिहारगंज बाजार में हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को चमरौधा पुल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया की अभियुक्तो में सोनू उर्फ हसन अली और चिराग सिंह के अलावा इरशाद है। इनके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।