प्रतापगढ़: बिहारगंज और पट्टी इलाके में गोलीबारी की घटना में लापरवाही बरतने पर 2 थानाध्यक्ष और 4 एसआई को एसपी ने किया निलंबित
बिहारगंज और पट्टी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में लापरवाही बरतने वाले 2 थानाध्यक्ष, 4 एसआई औऱ कुछ कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया की नगर कोतवाल जयचंद भारती और पट्टी कोतवाल आदित्य सिंह के अलावा 4 सब इंस्पेक्टर और कुछ कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।