प्रतापगढ़: बिहार गंज बाजार में गोलीकांड के दूसरे दिन पुलिस की तैनाती में खुली दुकानें
नगर कोतवाली क्षेत्र के बिहार गंज बाजार में सोमवार की रात ई रिक्शा चालक को लेकर मुकेश जायसवाल और मोनू आपस में भिड़ गए। रात में 112 नंबर को सूचना देने के साथ नगर कोतवाली में भी मामले की सूचना दी गई। मंगलवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मोनू ने फोन कर अपने भाइयों और परिचितों को बुला लिया।