पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज मार्ग ग्राम जधई मोड़ के निकट दो बाईकों में हुई भिडंत, सवार 3 लोग हुए घायल
गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज मार्ग ग्राम जधई मोड़ पर दो बाईकों में आमने सामने की भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हुए। एक बाइक पर सवार कप्तान व शैतान सिंह पुत्रगण सियाराम निवासी ग्राम नवाबगंज नगरिया एवं दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पुत्र रामवीर पता ना मालूम घायल हुए। घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया।