पटियाली: थाना जैथरा के ग्राम मूसे पुरा से पटियाली पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने ग्राम मूसे पुरा से 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने धारा 323/504/506 के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त महेश पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मूसे पुरा थाना जैथरा जिला एटा को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।