सिंगरौली: गोभा चौकी क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गोभा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लेने से हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर बैढन में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोभा चौकी क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने धोखे से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जहां उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।