सिंगरौली: गडेरिया मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लोड ट्रेलर, बाल-बाल बचा चालक
गडरिया मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा देखने को मिला है। एक ट्रेलर वाहन कोयला लोड लेकर बरगवां की ओर से परसौना की ओर जा रहा था और जैसे ही गडेरिया मुख्य मार्ग के पास पहुंचा चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया हालांकि इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया है। गनीमत रही की कोई अन्य वाहन या व्यक्ति ट्रेलर वाहन के आसपास नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।