सिंगरौली: धवई गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने तेंदू के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम धवई निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने घर के समीप जंगल में तेंदूपत्ता के पेड़ की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार साहू पिता रामबहोर साहू उम्र 19 वर्ष दोपहर 2:00 बजे घर से लापता था। खोजबीन करने पर पता चला शाम को उसका मोबाइल बंद हो गया है। कल सुबह 5:30 बजे जंगल में खोजबीन शुरू हुआ जहां कमलेश कुमार का शव तेंदूपत्ता की डाली में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।