सिंगरौली: पिकअप एवं ट्रैक्टर में हुई टक्कर डेढ़ दर्जन श्रमिक घायल, तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे थे श्रमिक, संरौधा में हुआ हादसा
कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के संरौधा शिव चौराहा के पास पिकअप एवं ट्रैक्टर वाहन के बीच आमने-सामने में टक्कर हो गई। जहां पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। वाहन में सवार करीब डेढ़ दर्जन से अधिक तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे श्रमिक घायल हो गए हैं। आनन फ़ानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।