सिंगरौली: माजन रेलवे पुल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक को आई मामूली चोटें
माजन रेलवे पुल के समीप सड़क हादसा देखने को मिला है। एक बोलेरो वाहन कचनी से माजन की ओर आ रही थी और उसी के बगल में एक ट्रक आ रहा था। और दोनों वाहनों की गति तेज थी। वहि रेलवे पुल के पास पहुंचने पर ट्रक ने गड्ढे को बचाने के चक्कर में बोलेरो की साइड तरफ घुमा दिया जिससे बोलोरो अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर पलट गई जिससे चालक को हल्की- फुल्की चोट आई है। फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।