मुगलसराय: चंदाइत मोड़ से पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, चोरी का सामान बरामद
थाना बबुरी पुलिस ने बीते कल यानी बुधवार रात को चंदाइत मोड़ से एक चोर को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गुरुवार को चोरी की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले 30 सितंबर को दुदे स्थित परी माता मंदिर से चोरी किया था, चोर सुरेश पटेल निवासी फतेहपुर शाहपुरी को गिरफ्तार किया गया तथा बालाचारी को अभिरक्षा में लिया गया।