बांगरमऊ: सुरसेनी गांव के सामने एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, रास्ते में स्टाफ ने कराया प्रसव, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
बांगरमऊ कोतवाली के गांव पिडना निवासी भागीरथ के अनुसार रविवार देर शाम पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंस वहां पहुंच गई। एंबुलेंस सोनम को सीएचसी बांगरमऊ ला रही थी, मगर रास्ते में प्रसव पीड़ा और बढ़ गई।सोनम दर्द से चीखने लगीं। स्टाफ ने एबुलेंस रुकवा दी।एंबुलेंस पर तैनात स्टाप ने प्रशव कराया.