बांगरमऊ: नेवलापुर गांव में सड़क किनारे बैठे बालक को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवलापुर गांव के पास सड़क किनारे बैठे ग्यारह वर्षीय एक बालक को तेज गति से जा रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से बालक को बांगरमऊ सीएचसी भिजवाया। स्थिति गंभीर होने पर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया है।