बांगरमऊ: शादीपुर नहर पुल से लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने आरोपी सहित बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग को गाव का रहने वाला एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।जिसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.