बांगरमऊ: नसीरपुर भिक्खन गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित नसीरपुर भिक्खन गांव के सामने दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई.सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां से एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के बेहदर निवासी सभी घायल बताएं जा रहे हैं।