बांगरमऊ: खंभौली गांव के सामने हवाई पट्टी को चूमते हुए आसमान की ओर उड़े लड़ाकू विमान,देखने के लिए उमड़ी भीड़
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगमऊ क्षेत्र में खम्भौली गांव के सामने बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान मिराज ने हवाई पट्टी को छूकर आसमान की ओर उड़ान भरी। करीब 2 मिनट बाद दूसरे विमान मिराज ने भी पट्टी को छुआ और आसमान की ओर उड़ान भरी।एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन से चल रहे वाहनों को इस दौरान 2 मिनट के लिए रोक दिया गया।