बांगरमऊ: खंभौली गांव के सामने हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने तूफानी रफ्तार से भरा दम
बांगरमऊ कोतवाली में वायुसेना गगन शक्ति के अंतर्गत सात अप्रैल को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों ने टच डाउन करके भारत की ताकत का शौर्य दिखाया है. लखनऊ व आगरा एयरबेस से उड़ान भरकर सुखोई,मिराज, जगुआर,एमआई 17,सुखोई 30,समेत 14 लड़ाकू विमानों का एक्सप्रेस वे पर टच डाउन कर वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन किया.