बड़गांव: मदार में मंदिर की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मदार में मंदिर प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन। मदार गांव के 200 वर्ष पुराने एकपनिया बावजी मंदिर की प्रतिमा 25 फरवरी की रात खंडित कर दी गई, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मामला बड़गांव थाने में दर्ज होने के बावजूद एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा।