पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान के बाथरूम में टिशू पेपर पर 'Bomb 2 Our Happy Diwali' लिखा मिला
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के फ्लाइट के बाथरूम में टिशू पेपर पर Bomb 2 Our Happy Diwali लिखा हुआ एयर होस्टेस ने देखा। इसके बाद पैसेंजर्स को उतार कर करीब चार घंटे तक फ्लाइट की तलाशी ली गई। लेकिन बम कहीं भी नहीं मिला। उसके बाद बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।