पटना ग्रामीण: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजकीय समारोह, सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार की सुबह 11 बजे राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।