पटना ग्रामीण: पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने लोगों से इस बार ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की
राजधानी पटना समेत सभी जिलों में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने गुरुवार को सुबह 6 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से वायु और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए इस बार की दीपावली ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है।