पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी में बंदरों का आतंक, गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर ले जा रहे सामान
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। बंदरों के झुंड ने कई छात्राओं को जख्मी भी कर दिया है।बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कई गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं बंदरों के आतंक से परेशान हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई है।