पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
पटना में गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। RCP सिंह ने आज नई पार्टी का गठन किया है जिसका नाम उन्होंने ASA रखा है। मौके पर उन्होंने कहा कि ASA का फुल फॉर्म है आप सब की आवाज। मौके पर उन्होंने अपने पार्टी के झंडे को लेकर कहा कि उनकी पार्टी का झंडा आयताकार होगा और तीन रंगों का होगा।