#हीरापुर में अवैध शराब के ठिकाने पर कार्रवाई, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद
#सागर
जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं सागर पुलिस द्वारा ग्राम हीरापुर, चौकी हीरापुर, थाना शाहगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
#मुखबिर की सूचना पर एक मकान की तलाशी लेने पर उसे अवैध शराब के गोदाम के रूप में उपयोग किया जाना पाया गया। मौके से 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, विभिन्न ब्रांडों की शराब, बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.80 लाख है।
बरामद शराब के संबंध में बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी मनीष लोधी से संबंध होने की सूचना की तस्दीक की जा रही है। साथ ही शराब के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध सागर पुलिस एवं आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#SagarPolice #MPSagar #MadhyaPradeshPolice #अवैधशराब #जहरीलीशराब #CrimeFreeSagar #SagarPoliceAction #MPPolice #SagarUpdates
Sagar, Sagar | Sep 11, 2026