टाटीझरिया: धरमपुर और डुमर में लकड़बग्घे का आतंक, 3 बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों में दहशत
धरमपुर और डुमर में लकड़बग्घे का आतंक: 3 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों में दहशत। टाटीझरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत धरमपुर और डुमर गांवों में जंगली जानवर के आतंक ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। गांव में अचानक घुसे एक खतरनाक लकड़बग्घे ने ताबड़तोड़ हमला कर तीन बच्चों समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।