कोईलवर: दीपावली मिलन समारोह में कर्मियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित
दीपावली के पावन अवसर पर मां वीडियो रिकॉर्डिंग के सौजन्य से शनिवार शाम 4:30 बजे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता हरिहर ठाकुर और राकेश शर्मा ने की, जबकि संचालन अतुल ने किया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मियों और स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।