राजपुर: गेयूर नदी उफान पर, लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं
बलरामपुर जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तस्वीरें गेयूर नदी की हैं, जहां पुल के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। तेज बहाव के बीच लोगों का पुल पार करना किसी बड़े