कनवास: बैरवा बस्ती में जुआ खेलते 3 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹5500 किए बरामद
Kanwas, Kota | Nov 3, 2024 कनवास पुलिस ने अवैध जुआं सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर 1 बजे 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ रकम 5 हजार 500 रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि ताश के पत्तो पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलत हुये आरोपी मदनलाल बैरवा, महावीर बैरवा और मांगीलाल बैरवा को बैरवा बस्ती से गिरफ्तार किया है।