सिंगरौली: बैढ़न के तालाब में युवक का शव मिला, हादसा, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच
सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न से हर्रई पश्चिम जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब में आज दोपहर एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।