सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल ने सुभाष चंद्र लेकपार्क में मनाया विश्व गौरैया दिवस, कार्यकारी निदेशक रहे मौजूद
एनटीपीसी विंध्याचल पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा परियोजना के सुभाष चन्द्र लेकपार्क में विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च, 2025) पर, प्रकृति के छोटे दूतों को एक श्रद्धांजलि विषय के तहत एक सार्थक उत्सव का आयोजन किया गया। ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में और संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी, एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उपस्थित रहे।