सिंगरौली: एनसीएल ने पिपराझापी में सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, सिंगरौली के साथ समझौता किया
एनसीएल ने सीएसआर के तहत ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग के साथ पिपराझापी में सड़क निर्माण हेतु एमओयू किया। एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत पिपराझापी पहाड़ से देवी मंदिर, पंचायत पिपराझापी, देवसर, सिंगरौली जिला तक पीसीसी सड़क निर्माण हेतु 98.52 लाख रुपये का वित्तीय सहयोग किया जाएगा।