सिंगरौली: नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले वाहन पर यातायात पुलिस ने लगाया ₹95,000 का जुर्माना
एक हाइवा वाहन को थाना तिराहा रास्ते से मांजन मोड़ की ओर जाते हुए रोका गया। वाहन में फ्लाई ऐश (राख) भरा हुआ था। जो नियम विरुद्ध नो एंट्री में आ गया था इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और वाहन को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा वाहन के चालक पर 95,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।