सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल ने प्रेस मीट का आयोजन किया, प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण पहलों पर चर्चा की
एनटीपीसी विंध्याचल ने परियोजना के उमंग भवन सभागार में एक भव्य प्रेस मीट का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय मीडिया से जुड़े 80 पत्रकारों ने भाग लिया। इस प्रेस मीट का मुख्य उद्देश्य एनटीपीसी विंध्याचल के शानदार प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, और समाज कल्याण कार्यों को प्रमुखता से साझा करना था।