बथनाहा: कमलदह में महावीरी झंडा: प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
आगामी 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कमलदह महावीरी झंडा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीएम आनंद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक-सह-एसडीपीओ-02 आशीष आनंद ने की।