Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता: 3.365 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 365 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। एनएच-56 पर नाकाबंदी के दौरान ऑयल टैंकर चालक ने रोकने का इशारा अनदेखा कर भागने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर गोमाना पुलिया के पास रोका गया। तलाशी में टैंकर के केबिन से थैली में डोडाचूरा मिला। आरोपी भजनलाल विश्नोई निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है। पुलिस आगे जांच कर रही है लगातार #RajasthanPolice #PratapgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #DrugSmuggling

Dungarpur, Dungarpur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

सामान चोरी हुआ, मिली दोस्ती; खाटू श्याम और अजमेर शरीफ के यात्री बने हमसफर

सफर में सामान चोरी हो जाए तो कोई भी परेशान हो सकता है। लेकिन गुजरात के बिमल बिलाड़ के साथ हुई इस घटना ने एक ऐसी दोस्ती की शुरुआत कर दी, जो आज इंसानियत की मिसाल बन गई है।
बिमल बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। रास्ते में शामलाजी के पास उनका सामान चोरी हो गया। वे चिंता में थे कि आगे का सफर कैसे पूरा होगा।
तभी उनकी मुलाकात अजमेर शरीफ जा रहे शेख अब्दुल कादिर से हुई। कादिर ने न सिर्फ उनकी मदद की, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया।
यहीं से शुरू हुई दोनों की दोस्ती। अब एक खाटू श्याम के जयकारे लगाता है, तो दूसरा ख्वाजा गरीब नवाज का नाम लेता है। मंजिल अलग है, लेकिन सफर एक है। दोनों का संदेश साफ है—धर्म अलग हो सकते हैं, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

#HumanityFirst #Brotherhood #UnityInDiversity #KhatuShyam #AjmerSharif

सामान चोरी हुआ, मिली दोस्ती; खाटू श्याम और अजमेर शरीफ के यात्री बने हमसफर सफर में सामान चोरी हो जाए तो कोई भी परेशान हो सकता है। लेकिन गुजरात के बिमल बिलाड़ के साथ हुई इस घटना ने एक ऐसी दोस्ती की शुरुआत कर दी, जो आज इंसानियत की मिसाल बन गई है। बिमल बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। रास्ते में शामलाजी के पास उनका सामान चोरी हो गया। वे चिंता में थे कि आगे का सफर कैसे पूरा होगा। तभी उनकी मुलाकात अजमेर शरीफ जा रहे शेख अब्दुल कादिर से हुई। कादिर ने न सिर्फ उनकी मदद की, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया। यहीं से शुरू हुई दोनों की दोस्ती। अब एक खाटू श्याम के जयकारे लगाता है, तो दूसरा ख्वाजा गरीब नवाज का नाम लेता है। मंजिल अलग है, लेकिन सफर एक है। दोनों का संदेश साफ है—धर्म अलग हो सकते हैं, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। #HumanityFirst #Brotherhood #UnityInDiversity #KhatuShyam #AjmerSharif

Dungarpur, Dungarpur | Jun 25, 2026

ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई कुख्यात तस्कर शाहज़ेब खान और उसके परिवार के खिलाफ की गई है।
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाए गए एक आलीशान मकान, दो फार्म हाउस, तीन कार और दो बाइक को फ्रीज किया गया है। कंपीटेंट अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश पर संपत्तियों पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाए गए हैं।
जांच में सामने आया कि शाहज़ेब खान और उसके परिवार के कई सदस्य ड्रग्स तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। शाहज़ेब फिलहाल साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसकी मां जमानत पर बाहर है।
पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#Pratapgarh #DrugsMafia #NDPSAct #PoliceAction #RajasthanNews

ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई कुख्यात तस्कर शाहज़ेब खान और उसके परिवार के खिलाफ की गई है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाए गए एक आलीशान मकान, दो फार्म हाउस, तीन कार और दो बाइक को फ्रीज किया गया है। कंपीटेंट अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश पर संपत्तियों पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाए गए हैं। जांच में सामने आया कि शाहज़ेब खान और उसके परिवार के कई सदस्य ड्रग्स तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। शाहज़ेब फिलहाल साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसकी मां जमानत पर बाहर है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #Pratapgarh #DrugsMafia #NDPSAct #PoliceAction #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 25, 2026

उदयपुर के फतहपुरा में बिजली गुल पर बवाल, शिकायत केंद्र और एईएन ऑफिस पर फूटा लोगों का गुस्सा

उदयपुर के फतहपुरा क्षेत्र में बीती देर रात बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 11 बजे अचानक बिजली बंद हो गई, जिसके बाद क्षेत्रवासी शिकायत केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
आक्रोशित लोग मधुबन स्थित एईएन कार्यालय पहुंचे, जहां गार्ड के अलावा कोई मौजूद नहीं था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जबकि भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात परेशान रहे।
करीब डेढ़ घंटे बाद रात 12:30 बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

#Udaipur #Fatehpura #PowerCut #ElectricityCrisis #UdaipurNews RajasthanNews

उदयपुर के फतहपुरा में बिजली गुल पर बवाल, शिकायत केंद्र और एईएन ऑफिस पर फूटा लोगों का गुस्सा उदयपुर के फतहपुरा क्षेत्र में बीती देर रात बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 11 बजे अचानक बिजली बंद हो गई, जिसके बाद क्षेत्रवासी शिकायत केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। आक्रोशित लोग मधुबन स्थित एईएन कार्यालय पहुंचे, जहां गार्ड के अलावा कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जबकि भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात परेशान रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद रात 12:30 बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। #Udaipur #Fatehpura #PowerCut #ElectricityCrisis #UdaipurNews RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 25, 2026

तबादलों और टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी के नेतृत्व में नेहरू पार्क से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। शिक्षकों ने 2012 से पूर्व नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, पिछले 10 वर्षों से रुके ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले शुरू करने, समयबद्ध पदोन्नति और पदोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पे-प्रोटेक्शन संबंधी आदेश वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

#Dungarpur #RajasthanTeachersUnion #TeachersProtest #Grade3Teachers

तबादलों और टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी के नेतृत्व में नेहरू पार्क से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। शिक्षकों ने 2012 से पूर्व नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, पिछले 10 वर्षों से रुके ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले शुरू करने, समयबद्ध पदोन्नति और पदोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पे-प्रोटेक्शन संबंधी आदेश वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। #Dungarpur #RajasthanTeachersUnion #TeachersProtest #Grade3Teachers

Dungarpur, Dungarpur | Jun 25, 2026

जमीन-दीवार के झगड़े में बरसी लाठियां, एक भाई की हालत नाजुक

डूंगरपुर जिले में दीवार विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना विवाद इतना बढ़ा कि दो सगे भाइयों पर लाठियों और हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मामला रामसामगढ़ा थाना क्षेत्र के माड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार जगदीश कलाल का अपने पड़ोसी से घर की दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार देर शाम आरोप है कि पड़ोसी कुछ लोगों के साथ हथियार और लाठियां लेकर पहुंचा और दुकान पर बैठे जगदीश तथा उसके छोटे भाई हितेश पर हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जगदीश का गुजरात में उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हु�

जमीन-दीवार के झगड़े में बरसी लाठियां, एक भाई की हालत नाजुक डूंगरपुर जिले में दीवार विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना विवाद इतना बढ़ा कि दो सगे भाइयों पर लाठियों और हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रामसामगढ़ा थाना क्षेत्र के माड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार जगदीश कलाल का अपने पड़ोसी से घर की दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार देर शाम आरोप है कि पड़ोसी कुछ लोगों के साथ हथियार और लाठियां लेकर पहुंचा और दुकान पर बैठे जगदीश तथा उसके छोटे भाई हितेश पर हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जगदीश का गुजरात में उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हु�

Dungarpur, Dungarpur | Jun 25, 2026

ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता: 3.365 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 365 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। एनएच-56 पर नाकाबंदी के दौरान ऑयल टैंकर चालक ने रोकने का इशारा अनदेखा कर भागने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर गोमाना पुलिया के पास रोका गया। तलाशी में टैंकर के केबिन से थैली में डोडाचूरा मिला। आरोपी भजनलाल विश्नोई निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है। पुलिस आगे जांच कर रही है लगातार #RajasthanPolice #PratapgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #DrugSmuggling - Dungarpur News