जमुई: एक युवक द्वारा बेवजह परेशान करने के मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 एक गांव की रहने वाली पीड़िता महिला ने बीचकोड़वा गांव के एक युवक द्वारा बेवजह परेशान व इज्जत धूमिल करने को लेकर शुक्रवार को एसपी को 3 बजे के लगभग एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि बीच कोड़वा गांव के एक युवक उसे और उसकी ननद की फोटो अपने मोबाईल में फेसबुक के स्टेटश में अश्लील शब्द के साथ वायरल कर दिया।