जमुई: जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर हुई बैठक, दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 DM सह अध्यक्ष जिला टास्क फोर्स की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे बाल श्रम उन्मूलन के लिए राज्य कार्य योजना 2017 के अंतर्गत माह नवंबर 24, माह दिसंबर 24 एवं माह जनवरी 25 की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में श्रम अधीक्षक रतीश कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन,किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु जिला टास्क फोर्स के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई।