जमुई: ADM ने कार्यालय कक्ष में फरियादियों की सुनी फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर ADM सुभाष चंद्र मंडल द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में फरियादी अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान एडीएम सुभाष चंद्र मंडल द्वारा बारी- बारी से शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक फरियादियों की समस्या को सुना गया।