जमुई: शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ 3 महीने तक किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, मेडिकल के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत एक गांव में शादी का झांसा देकर 3 महीनाें तक एक नाबालिक के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़िता द्वारा चंद्रदीप थाने में शुक्रवार की दोपहर 12 आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद चंद्रदीप थाने की पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार की शाम 4 बजे सदर अस्पताल लाया गया।